16 मई को 14.2KG गैस सिलेंडर की कीमतें जारी, जाने आपके शहर में एलपीजी सिलेंडर की ताजा कीमत LPG Cylinder Price

LPG Cylinder Price: शुक्रवार 16 मई 2025 को ऑयल कंपनियों द्वारा रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम LPG) की कीमतों को अपडेट किया गया है . अगर आप झारखंड में रहते हैं और आज नया एलपीजी सिलेंडर बुक करने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि आपके जिले में इसकी कीमत क्या है .

कहां मिल रहा है सबसे सस्ता सिलेंडर?

झारखंड में सबसे सस्ता LPG सिलेंडर इस समय जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) और सरायकेला-खरसावां में मिल रहा है . इन जिलों में एक सिलेंडर की कीमत ₹892.50 रखी गई है, जो राज्यभर में सबसे कम है .

कहां है सबसे महंगा सिलेंडर?

वहीं दूसरी ओर, रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा में आज सबसे महंगा एलपीजी सिलेंडर ₹912 में बेचा जा रहा है . यानी इन जिलों में उपभोक्ताओं को बाकी जगहों की तुलना में अधिक भुगतान करना पड़ रहा है .

यह भी पढ़े:
विदेशी शराब की कीमतों में हो सकती है कटौती, बीयर के दाम में हो सकती है बढ़ोतरी Liquor Price Cut

राजधानी रांची में क्या है रेट?

राजधानी रांची में एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹910.50 तय किया गया है, जो झारखंड के औसत भाव के आसपास है .

कुछ प्रमुख जिलों में LPG के आज के भाव

  • जिला/शहर LPG सिलेंडर की कीमत (₹)
  • जमशेदपुर 892.50
  • सरायकेला-खरसावां 892.50
  • चाईबासा 902.00
  • चतरा 909.50
  • हजारीबाग 912.00
  • कोडरमा 912.00
  • रामगढ़ 912.00
  • रांची 910.50
  • धनबाद 910.50
  • देवघर 910.50
  • गिरिडीह, गढ़वा, दुमका 910.50

अन्य सभी जिलों में भी अधिकतर एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹910.50 पर स्थिर बनी हुई है .

कैसे जानें अपने शहर का ताजा एलपीजी रेट?

एलपीजी सिलेंडर की कीमतें समय-समय पर बदलती रहती हैं . आप सरकारी वेबसाइट या मोबाइल ऐप की मदद से भी अपने शहर की ताजा कीमत की जानकारी ले सकते हैं . इसके अलावा SMS के माध्यम से भी एलपीजी दरें चेक की जा सकती हैं .

यह भी पढ़े:
अगले 5 दिनों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, इन राज्यों में हो सकता है भारी नुकसान Weather Update

उपभोक्ताओं के लिए जरूरी जानकारी

झारखंड में रसोई गैस की कीमतों में अंतर का मुख्य कारण ट्रांसपोर्टेशन, टैक्स और डिस्ट्रीब्यूटर मार्जिन होता है . यही वजह है कि एक ही राज्य में अलग-अलग जिलों में एलपीजी सिलेंडर के रेट में थोड़ा फर्क देखने को मिलता है .

Leave a Comment

WhatsApp Group